फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, दो फीसदी बढ़े दाम

Mon, 13 Apr 2020 07:47 AM IST
Rajeev Rai बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ओपेक - फोटो : social media
विज्ञापन
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और अन्य तेल उत्पादकों द्वारा उत्पादन में कटौती के एलान के बाद तेल की कीमतों में दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ओपेक और अन्य तेल उत्पादकों ने उत्पादन में प्रतिदिन 9.7 मिलियन बैरल की कटौती कर तेल की कीमतों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की थी। इस फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे सभी के लिए महत्वपूर्ण समझौता करार दिया।
विज्ञापन




कुवैत के तेल मंत्री खालिद अल-फदेल ने रविवार को ट्विटर पर कहा, ‘हम उत्पादन में कटौती करने पर सहमति बनने की घोषणा करते हैं। ओपेक तथा अन्य उत्पादक देश एक मई से दैनिक उत्पादन में एक करोड़ बैरल की कटौती करेंगे।’
 
 

सप्ताह भर की द्विपक्षीय मैराथन बातचीत और दुनिया भर के सरकारी मंत्रियों के साथ चार दिन की वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद, ओपेक+गठबंधन और 20 देशों के समूह ने आखिरकार वैश्विक महामारी के प्रभाव से निपटने के लिए एक समझौता को अंजाम दे दिया। उल्लेखनीय है कि रूस और सऊदी अरब के विवाद तथा कोरोना वायरस महामारी के कारण गिरी मांग से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें 30 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें