फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियों पर टूटा कोरोना का कहर, पिछले 10 दिनों में 70% घटे ऑनलाइन ऑर्डर

Sun, 05 Apr 2020 03:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Swiggy and Zomato - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। जरूरी सामानों को छोड़ दिया जाए, तो सारे व्यापार बंद हो चुके हैं। ऐसे में अब इस महामारी का असर खाना डिलीवर करने वाली कंपनियों पर भी दिखने लगा है, जहां पिछले दस दिनों में जोमैटो और स्विगी जैसी ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों के व्यापार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, पिछले दस दिनों में जोमैटो और स्विगी को मिलने वाले ऑन-लाइन ऑर्डर में 70 फीसदी की गिरावट आई है। 

विज्ञापन


देश में लॉकडाउन से पहले इन कंपनियों को रोज 25 लाख ऑर्डर मिलते थे। लेकिन अब इन ऑनलाइन ऑर्डर्स में 70 फीसदी की गिरावट आ गई है। लॉकडाउन के चलते लोगों ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना कम कर दिया है। इसके चलते ऑनलाइन ऑर्डर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे इन कंपनियों का कारोबार बुरी तरह से चरमरा गया है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑनलाइन ऑर्डर में आई कमी के कई कारण हैं। इनमें ऑनलाइन ऑर्डर पर कंपनी की तरफ से दिए जाने वाले डिस्काउंट में कटौती और जोमैटो का उबर इट्स को खरीदना भी शामिल है।
विज्ञापन


रेडसीर कंसल्टिंग की माने तो लॉकडाउन से पहले मार्च के शुरुआती दो हफ्तों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के ऑर्डर में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, कुछ फूड डिलीवरी एप का कहना है कि लॉकडाउन के चलते शुरुआती दौर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिनमें डिलीवरी स्टाफ को पुलिस की तरफ से रोकना भी एक कारण था। 

इस मामले पर स्विगी का कहना है कि मौजूदा समय में 60 से 70 फीसदी शहरों में फूड डिलीवरी का काम बंद है। इनमें वडोदरा, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम, इंदौर समेत कई अन्य शहर शामिल हैं। इससे पहले कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने सभी रेस्टोरेंट को बंद करने के निर्देश दे दिए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें