फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के बाद महंगा हो सकता है प्याज, अभी से बढ़ने लगी हैं कीमतें

Wed, 17 Oct 2018 12:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र खत्म होने के बाद देश भर में प्याज एक बार फिर से रुलाने वाला हैं। प्याज की कीमतें एक बार फिर से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की आशंका है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में प्याज की सबसे बड़ी थोक मंडी में कीमतें 50 फीसदी बढ़ चुकी हैं।

विज्ञापन


खरीफ की फसल हुई कम

प्याज मंडी के आढ़तियों के मुताबिक खरीफ की फसल इस बार कमजोर रहने की आशंका है। किसानों का कहना है कि अभी जो प्याज की आवक मंडियों में हो रही है वो पहले की फसल का स्टॉक है। बारिश नहीं होने की वजह से खेतों में तैयार हो रही फसल कमजोर हो गई है, जिससे इस बार उत्पादन काफी कम रहेगा।

दिवाली के दौरान थोक मंडी बंद रहेगी, जिसके कारण कीमतों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है। अभी वर्तमान में खुदरा बाजार में प्याज 15 से 30 रुपये किलो के बीच में है। 
विज्ञापन


एक हफ्ते बंद रहेगी थोक मंडी

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव  दिवाली के दौरान कम से कम 8 दिन के लिए बंद रहेगी। इस दौरान देश की अन्य मंडियों में प्याज की आवक काफी कम हो जाएगी। अभी यहां पर थोक भाव 12 रुपये से बढ़कर 18 रुपये प्रति किलो पहुंच चुका है। यहां के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलवर में प्याज का थोक भाव 10 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है। 

डीजल के दाम का भी असर

वहीं कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण डीजल भी है। देश भर में लगातार डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। फल और सब्जी की खेत से थोक मंडी और यहां से पूरे देश की खुदरा मंडियों में ढुलाई के लिए डीजल से चलने वाले वाहनों का प्रयोग होता है। डीजल के बढ़ते दाम का असर अभी से फल-सब्जियों पर दिखने लगा है। दिवाली के दौरान अन्य सब्जियों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें