फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HDFC: एचडीएफसी बैंक ने भी न्यूनतम बैलेंस सीमा बढ़ाई, नया बचत खाता खोलने पर रखने होंगे 25000 रुपये

Thu, 14 Aug 2025 07:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यह नियम एक अगस्त, 2025 के बाद खाता खुलवाने वाले सभी ग्राहकों पर लागू होगा। इसके तहत, अब नया बचत खाता खोलने पर ग्राहक को मासिक न्यूनतम बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखना होगा। खाते में रकम इससे कम होने पर जुर्माना लगेगा। पहले न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 रुपये थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीआईसीआई बैंक के बाद अब एचडीएफसी बैंक ने भी बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की सीमा बढ़ा दी है। यह नियम एक अगस्त, 2025 के बाद खाता खुलवाने वाले सभी ग्राहकों पर लागू होगा। इसके तहत, अब नया बचत खाता खोलने पर ग्राहक को मासिक न्यूनतम बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखना होगा। खाते में रकम इससे कम होने पर जुर्माना लगेगा। पहले न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 रुपये थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tariffs: अमेरिकी टैरिफ के जवाब में ब्राजील का बड़ा एलान, 'संप्रभु ब्राजील' योजना से निर्यातकों को मिलेगी राहत

यह नया नियम सभी बड़े मेट्रो और अर्बन शहरों में लागू किया गया है। हालांकि, पुराने खातों पर इसका असर नहीं होगा। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी थी। विरोध के बाद बैंक ने सीमा घटाकर अब 15,000 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI: 4 अक्तूबर से बदल जाएगी चेक भुगतान की प्रक्रिया, मात्र कुछ घंटे में हो जाएंगे क्लियर; RBI का बड़ा फैसला

एसबीआई : 25,000 रुपये से अधिक के आईएमपीएस लेनदेन पर लगेगा शुल्क
एसबीआई ने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के जरिये 25,000 रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन भेजने पर शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह बदलाव 15 अगस्त से प्रभावी होगा। अब 25,000 से एक लाख रुपये भेजने पर दो रुपये, एक से दो लाख पर छह रुपये और दो से पांच लाख भेजने पर 10 रुपये शुल्क (जीएसटी अतिरिक्त) लगेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें