आप अगर बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो अपना ई-अकाउंट खुलवा लें,क्योंकि एक अक्टूबर के बाद आप बिना ई-अकाउंट बीमा नहीं करवा पाएंगे। इन्श्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेलवपमेंट अथॉरिटी ने आगामी एक अक्टूबर से बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए ई-अकाउंट खोलना जरूरी कर दिया है।
ई-अकाउंट एक तरह का बैंक होगा जिसमें आपकी सभी बीमा पॉलिसी मौजूद होगी और आप जब चाहे तो इसे कभी भी एक्सेस कर सकेंगे।
माइक्रो बीमा को छोड़कर किसी भी तरह की नई बीमा पॉलिसी लेने के लिए ई-इन्श्योरेंस अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। हालांकि पुराने बीमा धारक चाहें तो दस्तावेजों को फिजिकल फॉर्म में रखें या ई-अकाउंट में।