आप कैब बुक कराना चाहते हैं और आपके पास स्मार्टफोन भी नहीं तो घबराएं नहीं। अब आपके फोन पर अगर इंटरनेट नहीं है तब भी आप ओला की कैब बुक करा सकते हैं। ओला ने चुनिंदा शहरों में ऑफलाइन सेवा शुरू की है। कंपनी ने ये सेवा उन लोगों के लिए शुरू की है जो अपने फोन पर इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
ओला के बयान के अनुसार, इस फीचर में ग्राहक बिना इंटरनेट के भी फोन से कैब बुक कर सकेंगे। ओला ने मोबाइल एप पर 'ऑफलाइन बुकिंग' का नया फीचर शुरू किया है।
इस फीचर के जरिए पैसेंजर बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी ओला कैब बुक कर सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इससे उसे राइवल कंपनी उबर के मुकाबले बढ़त बनाने में मदद मिलेगी।