फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइसजेट का धमाकेदार ऑफर, 888 में करें हवा की सैर

Tue, 04 Oct 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
लो बजट एयरलाइंस स्पाइसजेट ने त्योहारों के दौरान किराये में विशेष ऑफर पेश किया है। ऑफर के तहत एयरलाइंस घरेलू गंतव्यों के लिये न्यूनतम 888 रुपए और विदेशी गंतव्यों के लिये 3,699 रुपए किराया लेगी।
विज्ञापन


यह पेशकश सीमित अवधि के लिये है। स्पाइसजेट की विज्ञप्ति के अनुसार पेशकश के तहत टिकट की बुकिंग आज से लेकर सात अक्टूबर तक की जा सकती है और यात्रा 8 नवंबर 2016 से अगले साल 13 अप्रैल 2017 तक की जा सकेगी।

इस पेशकश के तहत सीटों की उपलब्धता सीमित है और पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर होगी। 
विज्ञापन

सभी माध्यमों से की जा सकेगी बुक‌िंग

स्पाइसजेट
घरेलू गंतव्यों में बेंगलुरू-कोच्चि, दिल्ली-देहरादून, चेन्नई आदि हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर चेन्नई-कोलंबो जैसे मार्ग हैं। कंपनी सेल के तहत सीटों की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर कर रही है।

बुकिंग स्पाइसजेट की वेबसाइट के अलावा अन्य चैनलों के माध्यम से भी की जा सकेगी। इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ संयुक्त नहीं किया जा सकता है और न ही ग्रुप बुकिंग्स पर यह ऑफर मिलेगा।

गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पाइसजेट से पहले एयर एशिया ने भी सस्ते हवाई सफर की पेशकश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें