फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों को लेकर भी झिकझिक होगी खत्म, मोबाइल ऐप से बुक होंगे कुली

Sat, 23 Apr 2016 11:42 PM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • बुक माई कुली ऐप पर बुकिंग करने पर मिलेगा कुली का मोबाइल व बैच नंबर
  • पैसों को लेकर भी झिकझिक होगी खत्म, ऐप में कुली की शिकायत का भी ऑप्शन
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन पर अब आपको सामान ढोने के लिए कुली को ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। कुली खुद ही आपके मोबाइल फोन पर कॉल कर जिस भी प्लेटफार्म, स्टेशन के बाहर या ट्रेन में आप है हाजिर हो जाएंगे। पैसों को लेकर भी झिकझिक आपको नहीं करनी होगी। व्हील चेयर की भी अगर जरूरत है तो ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के पहले हेल्पर चेयर को लेकर कोच के पास खड़े मिलेंगे।
विज्ञापन


यात्रियों की परेशानी व कुलियों की मनमानी को रोकने के लिए रेलवे मोबाइल ऐप पर प्लेटफार्म पर सभी कुली को लाने जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से यात्री ऑन लाइन कुली को बुक कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस ऐप पर एक शिकायत का कॉलम भी है जहां यात्री कुलियों के बैज नंबर टाइप कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस तरह का एक ऐप नई दिल्ली स्टेशन के लिए विकसित कर लिया गया है।

रेल मंत्रालय के इस ऐप को हरी झंडी देने के बाद जल्द ही इस ऐप का फायदा यात्रियों को मिलने लगेगा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ऐप का परीक्षण किया गया है, इस ऐप से यात्रियों को काफी फायदा मिल सकता है। बुक माई कुली नाम के इस ऐप कुलियों के रजिस्टर मोबाइल नंबर को अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


अगर कोई यात्री ऐप के माध्यम से कुली को बुक करता है तो उसके मोबाइल पर कुली का बैज नंबर व मोबाइल नंबर भेज दिया जाएगा। या तो कुली यात्री से मोबाइल पर संपर्क साध लेंगे या यात्रियों को खुद से उनसे संपर्क साधना होगा।

रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर मौजूद करीब 1200 कुलियों का मोबाइल नंबर ऐप में डाल दिया जाएगा। इस तरह का प्रयोग अगर नई दिल्ली स्टेशन पर सफल रहा तो इसे अन्य  स्टेशन के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें