भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। महज 45 साल की उम्र में नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के भरोसेमंद माने जाने वाले नवीन, जेपी नड्डा की जगह लेंगे और पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे। लेकिन इस सियासी कद के बीच, उनकी वित्तीय प्रोफाइल भी चर्चा का विषय है। पांच बार के विधायक और बिहार की राजनीति के कद्दावर चेहरे होने के बावजूद, उनकी घोषित संपत्ति अन्य हाई-प्रोफाइल नेताओं की तुलना में काफी संतुलित है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दायर हलफनामे के अनुसार, नितिन नवीन की कुल संपत्ति 3.08 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं।
हैरानी की बात यह है कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद,नवीन नकदी रखने में विश्वास नहीं करते। हलफनामे के मुताबिक:
नितिन नवीन के गैराज में दो एसयूवी गाड़ियां हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत करीब 37.8 लाख रुपये है। ये गाड़ियां हैं- महिन्द्रा स्कॉर्पियो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जिसे अक्तूबर 2022 में खरीदा गया था। इसके अलावा, नवीन और उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव के पास करीब 11.3 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं।
रियल एस्टेट निवेश के मामले में नवीन का परिवार सक्रिय है, लेकिन संपत्तियां मुख्य रूप से उनकी पत्नी के नाम पर हैं।
हलफनामे के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में नितिन नवीन की वार्षिक आय 3.71 लाख रुपये रही, जो 2021-22 में 3.35 लाख रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की वार्षिक आय इसी अवधि में 1.12 लाख रुपये रही। रांची में जन्मे नवीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। वे पटना पश्चिम और बांकीपुर सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। बीते बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी की प्रत्याशी को 51,000 से अधिक वोटों से हराया था। अब वे निर्विरोध भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के लिए तैयार हैं।