फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NITI Aayog: भारत में संपूर्ण कौशल परिदृश्य के पुनर्गठन पर विचार, CEO बोले- विनिर्माण क्षेत्र में बदलाव जरूरी

Sat, 31 May 2025 07:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने दावा किया कि जीडीपी में विनिर्माण का हिस्सा 17 फीसदी है। आज दुनिया में अनिश्चितता ने भारत के लिए बहुत बड़े अवसर पैदा किए हैं। हमें जीतने वाले क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
बीवीआर सुब्रमण्यम, सीईओ, नीति आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने और लोगों को कृषि से बाहर निकालने के लिए विनिर्माण क्षेत्र में बदलाव जरूरी है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) में उन्होंने कहा, नीति आयोग भारत में संपूर्ण कौशल परिदृश्य के पुनर्गठन पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


आर्थिक सर्वे 2023-24 के अनुसार, भारतीय कृषि 42.3 फीसदी आबादी को आजीविका प्रदान करता है। वर्तमान मूल्यों पर देश के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में इसकी हिस्सेदारी 18.2 फीसदी है। सुब्रमण्यम ने कहा, वर्तमान में भारत में 90 फीसदी विनिर्माण गतिविधियां 5-6 राज्यों में ही हो रही हैं। चीन ने खुद को वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं के केंद्र में रखा है। भारत को भी इसका केंद्र बनना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा; 6.992 अरब डॉलर बढ़कर 692.721 अरब डॉलर पर पहुंचा रिजर्व

  • सुब्रमण्यम ने दावा किया कि जीडीपी में विनिर्माण का हिस्सा 17 फीसदी है। आज दुनिया में अनिश्चितता ने भारत के लिए बहुत बड़े अवसर पैदा किए हैं। हमें जीतने वाले क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन के पास एक व्यापक निकाय होगा, जिसके पास भारत में विनिर्माण को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए निर्देश देने, नियंत्रण करने और सुनिश्चित करने की शक्ति होगी। हम इसके अंतिम चरण में हैं, संभवतः एक महीने के भीतर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें: Insurance: इंश्योरेंस एजेंट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं खाएंगे धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें