फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCAM: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी 28 फरवरी तक पुलिस हिरासत में, जानें मामला

Fri, 21 Feb 2025 03:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Scam: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 28 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आइए इस मामले से जुड़े अपडेट जानें।
विज्ञापन
मुंबई में न्यू इंडिया को ऑपरेटिव बैंक के बाहर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 28 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी हितेश मेहता, धर्मेश पान और अभिमन्यु भोन को 28 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने इस मामले में कल बैंक के पूर्व सीईओ अभिमन्यु को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 गुप्ता पावर इन्फ्रा ने 226.84 करोड़ की धोखाधड़ी की
 बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ओडिशा स्थित गुप्ता पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. की ओर से की गई 226.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दी। बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, गुप्ता पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. के एनपीए को धोखाधड़ी घोषित किया गया है। 226.84 करोड़ की बकाया राशि के मुकाबले बैंक ने कंपनी के मामले में 212.62 करोड़ का प्रावधान किया है। उधर, बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 35 फीसदी बढ़कर 2,517 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस अवधि के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 19,957 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले 16,411 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें