फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार का एलान: स्टार्टअप के लिए 20 फीसदी सीमित हिस्सेदारी का नया इक्विटी फंड बनेगा

Sun, 20 Feb 2022 01:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

 नए इक्विटी फंड का इस्तेमाल खासतौर से जलवायु गतिविधि, डीप टेक, डिजिटल इकोनॉमी, फार्मा और एग्री टेक सेक्टर के स्टार्टअप को वित्तीय मदद देने के लिए होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार उद्यमियों को अतिरिक्त पूंजी सहायता प्रदान करने के लिए 20 फीसदी सीमित हिस्सेदारी के साथ स्टार्ट-अप के लिए एक नया इक्विटी फंड बनाएगी। केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए इस कोष का प्रबंधन निजी फंड प्रबंधकों द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


सीआईआई के एक कार्यक्रम में चंद्रशेखर ने कहा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही इस संबंध में घोषणा कर चुकी हैं। यह कोष मौजूदा फंड से अतिरिक्त स्टार्टअप के लिए निजी इक्विटी कैपिटल तैयार करेगा। इस फंड का इस्तेमाल खासतौर से जलवायु गतिविधि, डीप टेक, डिजिटल इकोनॉमी, फार्मा और एग्री टेक सेक्टर के स्टार्टअप को वित्तीय मदद देने के लिए होगा।

सरकार पहले ही स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम जैसे फंड शुरू कर चुकी है। इनमें 945 करोड़ रुपये स्टार्टअप के लिए दिए गए हैं। कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान जैसे कुछ राज्य भी इस तरह के फंड शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें