फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे के रिश्तों की नई दास्तान बता रहा है मैगी का यह नया विज्ञापन

Mon, 13 May 2019 08:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगी का नाम सुनते ही हमारे-आपके जीवन में एक अजीब सी चमक आ जाती है। खासतौर पर तब जब एक मां अपने बेटे को भूख लगने पर मैगी बनाकर अपना प्यार जताती है। मैगी को देश में आए हुए 36 साल हो चुके हैं। इतने सालों में वक्त काफी बदल चुका है और माता-पिता द्वारा अपनी संतान की परवरिश करने के मायने भी। इसी को ध्यान में रखते हुए मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने एक नया विज्ञापन बनाया है। 

विज्ञापन


इस अभियान को फर्स्ट कुक नाम दिया गया है और यह जीवन के उन क्षणों के बारे में बताता है, जो हमें बड़ा होकर जिम्मेदार बनने में मदद करते हैं। मैगी नूडल्स द्वारा तैयार किया गया यह विज्ञापन एक मां और उसके बेटे की कहानी के इर्द गिर्द घूमता है, जिसमें मां अपने बेटे को जिंदगी के लिए तैयार होने और स्वतंत्र बनने का प्रोत्साहन दे रही है। 

इस वजह से बनाया विज्ञापन

नेस्ले ने कहा कि संबंधों में परिवर्तन आ रहा है और पैरेंटिंग का विकास हो रहा है। आज के माता-पिता ऐसे वातावरण का निर्माण करना चाहते हैं, जिसमें किशोरों को प्यार व देखभाल मिले और साथ ही उन्हें सही कौशल भी प्राप्त हो, ताकि वो सफल भविष्य के लिए तैयार हो सकें। 

कुकिंग जीवन का ऐसा ही महत्वपूर्ण कौशल है। यह हमें ज्यादा उत्सुक, रचनात्मक एवं स्वतंत्र  बनाता है। कुकिंग और फूड के अनुभवों को केंद्र में रखते हुए मैगी नूडल्स ने साहसी कदम उठाया है और प्रदर्शित किया है कि मैगी बनाने से जीवन का एक शक्तिशाली संदेश मिल सकता है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन के बारे में निखिल चंद, जनरल मैनेजर फूड्स, नेस्ले इंडिया ने कहा, ‘भारतीयों को मैगी नूडल्स पसंद है और हममें से अधिकांश लोगों की अपनी खुद की मैगी रेसिपी और यादें हैं। ग्राहकों के साथ असीमित चर्चाओं से हमने सीखा कि मैगी बनाना बहुत सारे लोगों के लिए पहला कलिनरी अवसर भी होता है। विज्ञापन की खूबसूरती यह है कि इसमें एक किशोर पहली बार मैगी बनाने की कोशिश कर रहा है।’ 

यह कैम्पेन मैगी की अच्छाई की विरासत और होम कुंकिंग के जश्न को आगे बढ़ाता है। इसमें पहले नूडल्स में आयरन फोर्टिफिकेशन किया गया, जिसके बाद हमारे किचन ग्राहकों के लिए खोले गए और उन्हें हमारे उत्पादों के बारे में जानने के लिए आमंत्रित किया गया। उन्हें बताया गया कि हमारे उत्पाद कैसे बनते हैं, उनकी सोर्सिंग एवं टेस्टिंग कैसे होती है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें