फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TCS: नौकरी के बदले रिश्वत मामले में छह कर्मचारी बर्खास्त, टीसीएस चेयरमैन चंद्रशेखरन ने दी जानकारी

Thu, 29 Jun 2023 08:36 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को कहा कि टीसीएस ने संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति में कुछ स्टाफिंग फर्मों से लाभ लेने का दोषी पाए जाने के बाद छह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीसीएस ने नौकरी के बदले रिश्वत मामले में छह कर्मचारी और छह स्टाफिंग फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को कहा कि टीसीएस ने संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति में कुछ स्टाफिंग फर्मों से लाभ लेने का दोषी पाए जाने के बाद छह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


चंद्रशेखरन ने टीसीएस की 28वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बोलते हुए कहा कि कंपनी अपने तीन और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है। शेयरधारकों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने छह कर्मचारियों और छह स्टाफिंग कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

उन्होंने कहा कि कंपनी को फरवरी के अंत और मार्च में भारत और अमेरिका में हुई हायरिंग में गड़बड़ी से जुड़ी दो शिकायतें मिलीं थीं। ये शिकायतें बिजनेस एसोसिएट्स की भर्ती में पक्षपात करने और बदले में कुछ फायदा लेने से जुड़ी थीं। हमने इन शिकायतों की जांच कराई और छह कर्मचारियों को टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया और उन पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


टीसीएस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि टीसीएस अपनी आपूर्तिकर्ता प्रबंधन प्रक्रिया की समीक्षा करेगी और उसे सख्त करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगे नौकरी घोटाले जैसी घटनाएं दोबारा न हों। कंपनी आगे सप्लायर मैनेजमेंट प्रोसेस की जांच करेगी और कमजोरियों का पता लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें