फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Musk Cousins in Twitter: एलन मस्क ने अपने चचेरे भाइयों को ट्विटर में काम पर रखा, जानें वे क्या करते हैं काम?

Thu, 08 Dec 2022 11:36 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Musk Cousins in Twitter:  महीनों तक ट्विटर के साथ असमंजस की स्थिति के बावजूद मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया था। उसके बाद कंपनी के 7,500 में से लगभग 70 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। इनमें माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के सभी शीर्ष अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने के बाद भले ही हजारों ट्विटर कर्मचारियों को निकाल दिया, लेकिन उन्होंने अपने चचेरे भाइयों को काम पर रखने और उनसे मदद लेने में गुरेज नहीं की। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, अरबपति के चचेरे भाई, जेम्स और एंड्रयू मस्क, जो उनके चाचा के बेटे हैं, सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार एंड्रयू मस्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं, जबकि जेम्स मस्क "फिक्सर टाइप" हैं, जो प्रोजेक्ट्स पर टेस्ला के सीईओ के साथ काम करते हैं।

विज्ञापन


महीनों तक ट्विटर के साथ असमंजस की स्थिति के बावजूद मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया था। उसके बाद कंपनी के 7,500 में से लगभग 70 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। इनमें माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के सभी शीर्ष अधिकारी शामिल थे। मस्क जिन नए कर्मचारियों को लाए हैं उनमें टेस्ला और द बोरिंग कंपनी के इंजीनियर भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कर्मचारी अब भी कंपनी के मुख्यालय में भी सोकर काम कर रहे हैं। ऑफिस स्पेस को बेडरूम में बदल दिया गया है। सैन फ्रांसिस्को सिटी बिल्डिंग इंस्पेक्टर अब इस बात की जांच कर रहे हैं।

सैन फ्रांसिस्को डिपार्टमेंट ऑफ बिल्डिंग इंस्पेक्शन के एक प्रवक्ता ने रेडियो स्टेशन को बताया, "हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इमारत का उपयोग किस काम के लिए किया जा रहा है।" इस हफ्ते की शुरुआत में ट्विटर के मुख्यालय को साफ करने वाले चौकीदार भी हड़ताल पर चले गए, SEIU लोकल 87 यूनियन ने कहा कि श्री मस्क ने उस फ्लैगशिप कंपनी के साथ अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया है जो उन्हें रोजगार देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें