फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COP28: मुकेश अंबानी सीओपी28 के अध्यक्ष की सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त, इन नेताओं की लिस्ट में हुए शामिल

Fri, 26 May 2023 06:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

COP28: मुकेश अंबानी सीओपी 28 के अध्यक्ष की सलाहकार समिति में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण के अलावा एकमात्र भारतीय हैं। 
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के लिए कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज के 28 वें सत्र (सीओपी 28) के अध्यक्ष की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। सीओपी 28 के अध्यक्ष की सलाहकार समिति में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण के अलावा मुकेश अंबानी एकमात्र भारतीय हैं। 

विज्ञापन


रिलायंस प्रमुख अंबानी सीओपी 28 सलाहकार परिषद में शामिल होकर ब्लैकरॉक के अध्यक्ष और सीईओ लैरी फिंक, आर्कटिक सर्कल के अध्यक्ष ओलाफर ग्रिमसन (आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति), सीओपी 21/पेरिस समझौते के अध्यक्ष लॉरेंट फैबियस, फ्रांस के पूर्व प्रधान मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (आईआरईएनए) के महानिदेशक फ्रांसेस्को ला कैमरा और तेल और गैस जलवायु पहल (ओजीसीआई) के अध्यक्ष, बीपी के पूर्व सीईओ बॉब डुडले जैसे वैश्विक नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें