फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BharatGPT: मुकेश अंबानी के सहयोग से मार्च में आएगा देश का पहला एआई मॉडल 'हनुमान', 11 भाषाओं में करेगा काम

Wed, 21 Feb 2024 02:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BharatGPT: रिलायंस की मदद से बनाए गए एआई मॉडल का नाम हनुमान रखा गया है। यह एआई मॉडल 11 स्थानीय भाषाओं में काम करने में सक्षम होगा। हनुमान एआई मॉडल,  शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय सेवाओं जैसे चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखकर अपनी सेवाएं देगा।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों की ओर से समर्थित एक समूह अगले महीने अपनी पहली चैटजीपीटी जैसी एआई सेवा शुरू करेगा। भारतजीपीटी समूह, का समर्थन करने वालों में भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस और आठ संबद्ध विश्वविद्यालयों की एक शाखा शामिल है। समूह ने मुंबई में एक प्रौद्योगिकी सम्मेलन के दौरान अपने बड़े एआई भाषा मॉडल की एक झलक पेश की।

विज्ञापन


इस दौरान एक बाइक मैकेनिक को एआई मॉडल के साथ तमिल में सवाल पूछते हुए दिखाया गया, जबकि एक बैंकर को एआई बॉट के साथ हिंदी में बात करते हुए देखा गया। इसके साथ ही एक डेवलपर ने एआई मॉडल की मदद से कंप्यूटर कोड भी लिखा।

रिलायंस की मदद से बनाए गए इस एआई मॉडल का नाम हनुमान रखा गया है। यह एआई मॉडल 11 स्थानीय भाषाओं में काम करने में सक्षम होगा। हनुमान एआई मॉडल,  शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय सेवाओं जैसे चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखकर अपनी सेवाएं देगा।
विज्ञापन


यदि यह मॉडल सफल होता है, तो यह एआई प्रौद्योगिकी विकसित करने की दौड़ में भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा। पिछले साल एक कार्यक्रम के दौर रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक कार्यक्रम के दौरान आईआईटी बॉम्बे के साथ एक प्रोजेक्ट पर साल 2014 से काम करने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जियो 2.0 के साथ भारतजीपीटी की भी शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें