कोरोना वायरस की वजह से पिछले कई दिनों से शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई। इसके चलते देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में पिछले दो महीने में 28 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। हुरून वैश्विक रिच लिस्ट के अनुसार, अंबानी की संपत्ति में फरवरी-मार्च की अवधि में 19 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। इस वजह से वह दुनियाभर की अमीर शख्सियतों की सूची में आठ स्थान फिसलकर 17वें पायदान पर आ गए हैं।
मुकेश अंबानी को अतिरिक्त अन्य तीनों लोग विश्व के शीर्ष 100 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं।
बर्नार्ड अर्नाल्ट को हुआ सर्वाधिक नुकसान
बता दें कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा संपत्ति का नुकसान उठाने वाले अंबानी दूसरे व्यक्ति हैं। फ्रांस की फैशन कंपनी एलवीएमएच के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति 28 फीसदी या 30 अरब डॉलर घटकर 77 अरब डॉलर रह गई है।