फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Passport Index: शक्तिशाली पासपोर्ट के मामले में सिंगापुर जापान को पछाड़ नंबर एक पर, जानें भारत किस स्थान पर

Wed, 19 Jul 2023 08:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Passport Index: लंदन स्थित आव्रजन कंसल्टेंसी हेनले एंड पार्टनर्स की ओर से प्रकाशित रैंकिंग के अनुसार, शीर्ष पर पांच साल रहने के बाद जापान तीसरे स्थान पर आ गया है, क्योंकि वीजा के बिना उसके पासपोर्ट तक पहुंचने वाले गंतव्यों की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन
पासपोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवीनतम हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के मामले में जापान को पीछे छोड़ दिया है। इंडेक्स के अनुसार सिंगापुर का पासपोर्ट 192 वैश्विक गंतव्यों में वीजा मुक्त प्रवेश की अनुमति देता है। भारत साल 2023 के लिए जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 80वें नंबर पर है। भारतीय पासपोर्ट पर कोई व्यक्ति बिना किसी पूर्व वीजा के 57 देशों की यात्रा कर सकता है।

विज्ञापन


लंदन स्थित आव्रजन कंसल्टेंसी हेनले एंड पार्टनर्स की ओर से प्रकाशित रैंकिंग के अनुसार, शीर्ष पर पांच साल रहने के बाद जापान तीसरे स्थान पर आ गया है, क्योंकि वीजा के बिना उसके पासपोर्ट तक पहुंचने वाले गंतव्यों की संख्या में गिरावट आई है। करीब एक दशक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाला अमेरिका दो पायदान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया है। ब्रेक्सिट के कारण मंदी के बाद ब्रिटेन दो पायदान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

सिंगापुर धनवान लोगों को आकर्षित करने के मामले में एक चुंबक समान देश है। हाल ही में चीन में निजी उद्यमों पर सरकारी सख्ती की कार्रवाई और भू-राजनीतिक तनाव की आशंका के बीच सिंगापुर के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। हालांकि दूसरी ओर, सिंगापुर के यात्रा दस्तावेज़ का उपयोग करने का विशेषाधिकार प्राप्त करना आसान नहीं है। 56 लाख की आबादी वाले इस देश ने पिछले साल करीब 23100 लोगों को नागरिकता दी थी और इस साल की शुरुआत में अधिकारियों ने लोगों की नेटवर्थ के आधार पर ऐसा करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


हेनले की रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा को ट्रैक करती है। यह कार्यप्रणाली वित्तीय सलाहकार आर्टन कैपिटल की ओर से प्रकाशित अन्य पासपोर्ट इंडेक्स से अलग है, जिसने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात को अग्रणी स्थान पर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें