फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anarock: अप्रैल से जून तक की पहली तिमाही तक सात बड़े शहरों में बिके 1.15 लाख मकान, पढ़िए पूरी खबर

Thu, 29 Jun 2023 04:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंकड़ों के मुताबिक, सात शहरों में सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही ऐसा है, जहां अप्रैल-जून में बिक्री में तेजी 10 फीसदी से कम रही। दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री महज 7 फीसदी बढ़कर 16,450 इकाई पहुंच गई।
विज्ञापन
house new - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई व उच्च ब्याज दरों के बावजूद देश के सात प्रमुख शहरों में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मकानों की बिक्री 36 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 1,15,100 लाख इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में इन शहरों में 84,940 मकान बिके थे।

10% तक बढ़े आवासीय संपत्तियों के दाम अप्रैल-जून तिमाही के दौरान

विज्ञापन

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून में सात प्रमुख शहरों में मकानों के दाम 6-10 फीसदी तक बढ़ गए। इसके बावजूद मकानों की मांग बनी हुई है। एनारॉक चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में होम लोन की दरों में वृद्धि का मांग पर असर नहीं पड़ा।

दिल्ली-एनसीआर में सबसे कम रही बिक्री
आंकड़ों के मुताबिक, सात शहरों में सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही ऐसा है, जहां अप्रैल-जून में बिक्री में तेजी 10 फीसदी से कम रही। दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री महज 7 फीसदी बढ़कर 16,450 इकाई पहुंच गई। पुणे में मकानों की बिक्री 65 फीसदी, कोलकाता में 20 फीसदी, मुंबई महानगर क्षेत्र में 48 फीसदी, बंगलूरू में 31 फीसदी, चेन्नई में 44 फीसदी और हैदराबाद में 21 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें