फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा समूह की कई कंपनियों का चेयरमैन पद नहीं छोड़ेंगे मिस्त्री

Thu, 03 Nov 2016 11:23 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बावजूद सायरस मिस्त्री समूह की कई अन्य कंपनियों के चेयरमैन का पद नहीं छोड़ेंगे। वर्तमान में मिस्त्री समूह की कंपनी टाटा स्टील, टीसीएस और टाटा मोटर्स के चेयरमैन हैं। मिस्त्री के करीबी लोगों का कहना है कि उनकी इन कंपनियों के चेयरमैन का पद छोड़ने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


वह टाटा समूह में मौजूदा अपने सभी पदों पर जिम्मेदारी पूर्वक काम करेंगे। टाटा संस समूह की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है। पिछले महीने की 24 तारीख को मिस्त्री को समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद समूह को उम्मीद थी कि वह अन्य सहायक कंपनियों में अपना पद छोड़ देंगे।

वर्तमान में वह टाटा स्टील, टीसीएस, टाटा मोटर्स, इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल), टाटा पावर कंपनी, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज, टाटा केमिकल्स, टाटा इंडस्ट्रीज और टाटा टेलीसर्विसेज में चेयरमैन हैं। वह चार और 10 नवंबर को आईएचसीएल और टाटा केमिकल्स की बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता भी करने वाले हैं जिसमें इन कंपनियों के तिमाही नतीजे पर मुहर लगाई जाएगी। गौरतलब है कि अचानक से मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से समूह में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मामला हो सकता है पेचीदा

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बावजूद सायरस मिस्त्री का समूह की प्रमुख कंपनियों के चेयरमैन पद बने रहना स्थिति को और पेचीदा बना सकता है। गौरतलब है कि समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा और मिस्त्री एक दूसरे पर खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

स्थिति इसलिए पेचीदा हो सकती है कि टाटा समूह की सभी बड़ी कंपनियों का स्वतंत्र निदेशक मंडल है। ऐसे में मिस्त्री को इन कंपनियों से बाहर करने लिए सभी कंपनियों के निदेशक मंडल को बहुमत से या सर्वसहमति से उनके खिलाफ प्रस्ताव पारित करना होगा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें