फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्गों के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, मंत्रालय ने निपटाए 14248 करोड़ के दावे

Wed, 09 Sep 2020 01:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार ने राजमार्ग निर्माण में लगी कंपनियों के इस साल 14,248 करोड़ रुपये के दावों का निपटान किया है। इससे राजमार्गों के निर्माण कार्य में तेजी आएगी और डेवलपर का विश्वास बढ़ेगा। 

विज्ञापन


कारोबार में बढ़ेगी सुगमता 
मंत्रालय ने कहा है कि इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों का आपसी सहमति से निपटारा करने के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञों की समाधान समितियां भी बनाई गईं हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसने ठेकेदारों के विभिन्न मुद्दों को निपटाने का काम कर रही है। इसमें मध्यस्थ के जरिए उनके बकाए का निपटाने करना भी शामिल है। इससे देश में कारोबार में सुगमता के साथ ही गुणवत्ता वाली बेहतर सड़कें बनाने में संबंध पक्षों का विश्वास बढ़ेगा। 

विशेषज्ञों की समाधान समितियां भी बनाई गईं 
वक्तव्य में कहा गया है, 'इस काम के लिए क्षेत्र के स्वतंत्रा विशेषज्ञों को मिलकर समाधान समितियां गठित की गई हैं। सभी ठेकेदारों को उनके दावों का आपसी सहमति से समाधान करने के लिये बुलाया जा रहा है। सहमति बनने पर उनके बकाये को तुरंत जारी किया जा रहा है। इस साल 14,248 करोड़ रुपये के दावों वाले 47 मामलों का निपटान किया गया है। इसके अलावा 59 अन्य मामलों को लेकर बातचीत चल रही है।' 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का वार्षिक वृति दायित्व करीब 5,000 करोड़ रुपये है, इस प्रकार के सभी दायित्वों का समय पर भुगतान किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें