फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market Cap: टॉप-10 कंपनियों में छह के बाजार पूंजीकरण ₹3 लाख करोड़ तक घटे, TCS और इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान

Sun, 15 Feb 2026 03:33 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेयर बाजार में गिरावट का असर देश की कई शीर्ष कंपनियों पर भी देखने को मिला है। इसमें प्रमुखत: टीसीएस और इंफोसिस शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार इन कंपनियों का कुल मार्केट वैल्यू मिलाकर ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा घट गई। हालांकि कई कंपनियों को फायदा भी हुआ है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
share market - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट का असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों पर भी साफ दिखा। टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू मिलाकर ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा घट गई। इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस को हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Unilever: 'भारत में व्यापार के बुनियादी ढांचे में हो रहा सुधार', यूनिलीवर सीईओ का बयान

बाजार में गिरावट का असर
बीएसई सेंसेक्स पिछले हफ्ते 953.64 अंक (लगभग 1.14%)  गिरा। इस कमजोरी का सीधा असर बड़ी कंपनियों की वैल्यू पर पड़ा। जिन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, उनमें - 
  • टीसीएस - मार्केट वैल्यू करीब ₹90,199 करोड़ घटी। इसकी कुल वैल्यू घटकर लगभग ₹9.74 लाख करोड़ रह गई।
  • इंफोसिस - मार्केट वैल्यू में करीब ₹70,780 करोड़ की गिरावट। जिससे कुल मार्केट कैप लगभग ₹5.55 लाख करोड़ रह गया।
  • एचडीएफसी बैंक - मार्केट वैल्यू में करीब ₹54,628 करोड़ का नुकसान।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज - मार्केट वैल्यू वैल्यू लगभग ₹41,883 करोड़ कम हुई।
  • एलआईसी - इसकी मार्केट वैल्यू में करीब ₹23,972 करोड़ की गिरावट दर्ज हुई।
  • भारती एयरटेल - मार्केट वैल्यू में लगभग ₹19,245 करोड़ की कमी।
विज्ञापन

किन कंपनियों को फायदा हुआ?
हालांकि इस दौरान कुछ कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ी भी है। इसमें-
  • एसबीआई -  करीब ₹1.22 लाख करोड़ का बड़ा उछाल।
  • बजाज फाइनेंस - इसके मार्केट वैल्यू में ₹26,414 करोड़ की बढ़त।
  • लार्सन एंड टुब्रो - मार्केट वैल्यू में ₹14,484 करोड़ की बढ़त।
  • आईसीआईसीआई बैंक - इसके मार्केट वैल्यू में ₹5,720 करोड़ की बढ़त।

सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग
मार्केट वैल्यू के हिसाब से टॉप-10 में क्रम इस प्रकार रहा।
  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. एचडीएफसी बैंक
  3. भारती एयरटेल
  4. एसबीआई
  5. आईसीआईसीआई बैंक
  6. टीसीएस
  7. बजाज फाइनेंस
  8. लार्सन एंड टुब्रो
  9. इंफोसिस
  10. एलआईसी
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - TTA: 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने मिलाया हाथ, वैश्विक स्तर पर मुहैया कराएंगे भरोसेमंद तकनीक

गिरावट की बड़ी वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और आईटी सेक्टर पर दबाव के साथ-साथ निवेशकों की सतर्कता इस गिरावट की बड़ी वजह रही। इन कारणों से बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें