फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unilever: 'भारत में व्यापार के बुनियादी ढांचे में हो रहा सुधार', यूनिलीवर सीईओ का बयान

Sun, 15 Feb 2026 12:12 PM IST
लव गौर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Unilever Business India: ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता सामान निर्माता कंपनी  यूनिलीवर की भारत में अपने व्यापार पर प्रतिक्रिया आई है। कंपनी ने कहा कि भारत में उसके कारोबार की बुनियादी ढांचे में सुधर हुआ है। अमेरिका के बाद भारत यूनिलीवर का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। 

 

विज्ञापन
हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु कंपनी यूनिलीवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फर्नांडो फर्नांडीज की भारत में हुए व्यापार में सुधार को लेकर प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि भारत में कंपनी के कारोबार की बुनियादी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अमेरिका के बाद भारत यूनिलीवर का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और कंपनी के लिए सबसे प्रमुख स्थानों में से एक है।
विज्ञापन


होम केयर सेगमेंट में इजाफा
दरअसल, वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में यूनिलीवर के होम केयर सेगमेंट में 4.7 प्रतिशत की कंपनी के अनुसार इस वृद्धि को भारत में मजबूत बिक्री का समर्थन मिला है।

फर्नांडो फर्नांडीज ने चौथी तिमाही के लिए यूनिलीवर की आय संबंधी घोषणाओं के दौरान कहा कि भारत इस रफ्तार का अहम योगदानकर्ता रहा है। कपड़े धोने और घरेलू देखभाल उत्पादों में तरल पदार्थों के बेहतर प्रदर्शन के चलते मध्य-एकल-अंकीय मात्रा वृद्धि दर्ज की है, जिसके चलते अब तक की उच्चतम बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।
विज्ञापन


भारत में ब्रांड श्रेष्ठता स्कोर में सुधार
कंपनी के सीईओ ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से अमेरिका और भारत यूनिलीवर के लिए स्पष्ट रूप से मुख्य बाजार है। वहीं विकास से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'भारत में आर्थिक पृष्ठभूमि और व्यवसाय के मूल सिद्धांतों, विशेष रूप से हमारी ब्रांड इक्विटी के सुदृढ़ीकरण, दोनों ही मामलों में सुधार हो रहा है। भारत में ब्रांड श्रेष्ठता स्कोर में समग्र रूप से सुधार हो रहा है।'

यूनिलीवर TTA: 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने मिलाया हाथ, वैश्विक स्तर पर मुहैया कराएंगे भरोसेमंद तकनीक

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें