फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Update: घरेलू इक्विटी मार्केट लाल निशान पर बंद, डॉलर के मुकाबले रुपया दस पैसे टूटा

Thu, 03 Nov 2022 05:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Update: रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले दस पैसे की गिरावट के साथ 82.90 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये में यह गिरावट यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से कठोर रुख अपनाते हुए ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू इक्विटी बाजार गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 69.68 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 60,836.41 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि व्यापक बेंचमार्क एनएसई निफ्टी 30.15 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,052.70 पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे, उन्होंने 1,436.30 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। 

विज्ञापन

रुपया डॉलर के मुकाबले दस पैसे कमजोर हुआ

Rupee Vs Dollar

रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले दस पैसे की गिरावट के साथ 82.90 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये में यह गिरावट यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से कठोर रुख अपनाते हुए ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद दर्ज की गई है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को भारतीय मुद्रा 82.87 के स्तर पर खुली इसके बाद इसे 82.74 के उच्च और 82.92 के निचले स्तर को छूते देखा गया। यह अंततः अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.90 के स्तर पर बंद हुआ इसमें 82.80 की अपनी पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट आई। 

विज्ञापन

डॉलर में 1.39 प्रतिशत की मजबूती

डॉलर और यूरो - फोटो : Agency (File Photo)

इस बीच, डॉलर इंडेक्स छह मुद्राओं के बास्केट की तुलना में हरे निशान पर कारोबार करते हुए 1.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 112.89 के लेवल  पहुंच गया। वहीं इस दौरान वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.16 प्रतिशत फिसलकर 95.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस बीच, रिजर्व बैंक की दर निर्धारण समिति ने गुरुवार को मुद्रस्फीति पर सरकार को दी जाने वाली एक रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। बता दें कि केंद्रीय बैंक इस वर्ष जनवरी से लगातार तीन तिमाहियों में खुदरा मुद्रास्फीति को छह प्रतिशत के लक्ष्य से नीचे रखने में क्यों विफल रही, उसी से संंबंधित रिपोर्ट सरकार को सौंपी जानी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें