RBI: रुपये की कीमत गिरने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि रुपये की कीमत बाजार तय करता है और केंद्रीय बैंक रोजाना उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि रुपये की कीमत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बाजार की ताकतें तय करती हैं। केंद्रीय बैंक रोजाना होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
रुपये की कीमत को लेकर क्या है RBI का नजरिया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक के बोर्ड की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आरबीआई रुपये की कीमत को मध्यम और लंबी अवधि के नजरिए से देखता है।
रुपये की कीमत गिरने पर बोले आरबीआई गवर्नर
रुपये की कीमत गिरने से महंगाई पर असर को लेकर गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अगर रुपया 5% तक गिरता है, तो घरेलू महंगाई दर पर 30-35 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) का असर पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष के लिए विकास और महंगाई के अनुमान तय करते समय मौजूदा रुपये-डॉलर विनिमय दर को ध्यान में रखा है।
विज्ञापन
इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई आयकर नीति को मंजूरी दे दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे अगले सप्ताह लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके बाद यह प्रस्ताव संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा।