फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी की मारः महिंद्रा एंड महिंद्रा 17 दिन ठप रखेगी उत्पादन

Sat, 14 Sep 2019 10:58 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mahindra Car Plant - फोटो : File Photo (Twitter)
विज्ञापन
प्रमुख वाहन और ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा मौजूदा तिमाही में आठ से लेकर के 17 दिन तक उत्पादन बंद रखेगी। वाहनों की कम होती बिक्री के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है।  कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि बिक्री का उत्पादन के साथ समायोजन करने के लिए वह यह कदम उठा रही है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में कहा था कि वह जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान अपने विभिन्न कारखानों में उत्पादन 8 से 14 दिन तक बंद करेगी।
विज्ञापन


शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसने तिमाही के दौरान तीन दिन अतिरिक्त उत्पादन स्थगित रखने का फैसला किया है। इससे पहले 9 अगस्त, 2019 को कंपनी ने विभिन्न कारखानों में उत्पादन 14 दिन तक बंद रखने की घोषणा की थी।

घरेलू वाहन कंपनी ने इसके साथ ही कहा कि वह इस महीने के अंत तक कृषि उपकरण क्षेत्र में एक से तीन दिन तक उत्पादन बंद रखेगी। कंपनी ने कहा, वाहनों का पर्याप्त भंडार होने की वजह से प्रबंधन को ऐसा नहीं लगता कि इससे बाजार में उसके वाहनों की उपलब्धता पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


इससे पहले इसी सप्ताह हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने कमजोर मांग की वजह से अपने विभिन्न विनिर्माण कारखानों में उत्पादन 16 दिन तक बंद रखने की घोषणा की थी।

मारुति ने भी बंद किया था उत्पादन

इससे पहले मारुति ने सितंबर में अपने मानेसर और गुरुग्राम के प्लांट को दो दिन बंद करने का एलान किया था। अगस्त में मारुति की कारों की बिक्री में 35.9 फीसदी की कमी आई है, पिछले महीने मारुति की 94,728 कारों की बिक्री हुई थी।

छोटी-बड़ी सभी कारों का प्रोडक्शन घटा

कम बिक्री के चलते मारुति लगातार अपनी कारों का प्रोडक्शन कम कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक मारुति ने ऑल्टो, वैगन आर, सिलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर की केवल 80,909 यूनिट्स का ही निर्माण किया, जबकि पिछले साल अगस्त में 1,22,824 यूनिट्स बनाई थीं। वहीं यूटिलिटी व्हीकल्स जैसे विटारा ब्रेजा, अर्टिगा, एस-क्रॉस की भी केवल 15,099 यूनिट्स का निर्माण हुआ, जबकि पिछले साल इसी माह में 23,176 यूनिट्स बनाई गई थीं। इसके अलावा सेडान कार सियाज की केवल 2,285 यूनिट्स ही बनीं, वहीं पिछले साल अगस्त में 6,149 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें