फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price: महीने की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका; कमर्शियल, फ्री ट्रेड एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं

Tue, 01 Oct 2024 12:07 PM IST
श्वेता महतो बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलेंडर - फोटो : ANI
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाने वाला है। दरअसल, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48.50 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं, पांच किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई कीमतें आज से यानी की एक अक्तूबर से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन


जुलाई में हुई थी कटौती
जुलाई के महीने में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था।  19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में एक जुलाई से 30 रुपये की कटौती की गई थी। तेल कंपनियों ने इससे पहले अप्रैल में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। एक मार्च को तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 25 रुपये बढ़ा दी गई थी।

बता दें कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदूस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करते हैं। कीमतों में उतार-चढ़ाव ईंधन की लागत और बाजार के हाल पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें