फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर, कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 73 रुपये की बढ़ोतरी की

Sun, 01 Aug 2021 01:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। कंपनियों ने एक बार फिर से दामों में भारी इजाफा किया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 73. 5 रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 73.5 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। कंपनियों ने इस महीने सिर्फ कॉमर्शियल गैस की कीमतों में इजाफा किया है। वहीं, घरेलू रसोई गैस पुरानी दर पर ही मिलेंगी।  दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपये से बढ़कर 1623 रुपये प्रति सिलेंडर गए हैं। 

विज्ञापन


जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुआ था इजाफा
14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने वाली चलेंगी। जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी का एलान किया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 834.50 रुपये हैं, वहीं, मुंबई में 834.50 रुपये, कोलकाता में गैस सिलेंडर का भाव 861 रुपये और चेन्नई में 850.50 रुपये प्रति सिलेंडर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें