फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यम वर्ग को आयकर में राहत देने का भाजपा ने किया वादा, छोटे दुकानदारों को मिलेगी पेंशन

Mon, 08 Apr 2019 03:59 PM IST
रचना शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। मध्यमवर्ग और छोटे दुकानदारों के अलावा पार्टी ने किसानों को सौगात देने का संकल्प किया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कई लोकलुभावन वायदे किए हैं। इनमें किसानों को दी जाने वाली पेंशन, आयकर में छूट, छोटे दुकानदारों को पेंशन आदि शामिल है।

आयकर की दर को कम करेगी भाजपा

पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि वो आयकर दरों को और तर्कसंगत बनाएगी, जिसका फायदा मध्यमवर्ग को होगा। भाजपा ने कहा कि आयकर दर में कटौती के साथ साथ देश को बेहतर कर प्रणाली देने में भी सरकार काम करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार दोबारा सत्ता में लौटती है तो उनकी पार्टी कर दर को कम करने में काम करेगी।

विज्ञापन


               

छोटे दुकानदारों को भाजपा का तोहफा

इसके साथ ही भाजपा ने छोटे दुकानदारों को भी सौगात देने का वादा किया है। छोटे दुकानदारों को संकल्प पत्र में शामिल करते हुए भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का विस्तार किया जाएगा। इस योजना के तहत छोटे दुकानदारों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

किसानों को मिलेंगी बड़ी सौगात

इस बार के अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने छोटे किसानों के लिए छह हजार रुपये सालाना देने की  घोषणा की थी। सोमवार को घोषित हुए संकल्प पत्र में पार्टी ने कहा कि इस योजना के तहत सभी किसानों को इसके दायरे में लाया जाएगा।

इसके अलावा 60 साल से ज्यादा आयु के किसानों को पेंशन मिलेगी। कृषि क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाने के लिए उनकी सरकार 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने को प्रतिबद्ध है। 

मिलेगा एक लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन

अपने घोषणापत्र में भाजपा ने कहा कि वह एक से पांच वर्ष के लिए शून्य फीसदी ब्याज पर एक लाख रुपये तक का लोन मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें