आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने अभी तक सुरक्षा एजेंसियों की मदद से करीब 2500 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है। जब्त हुए सामान में सबसे ज्यादा ड्रग्स पकड़ा गया है जो कि मतदाताओं को बांटने के लिए भेजा गया था। इसके अलावा इस जब्ती में नगदी, शराब, सोना और अन्य सामान शामिल हैं। यह 2014 में जब्त हुए कुल सामान का दोगुना है।
पूरे देश से आयोग, सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस 100 करोड़ रुपये रोजाना जब्त कर रही हैं। यह पैसा एंबुलेंस और ऐसी गाड़ियों में से पकड़ा जा रहा है, जिनके ऊपर फ्लैश लाइट लगी है, ताकि किसी को कोई भनक न हो।
लोग लंच बॉक्स में कैश भेज रहे हैं ताकि किसी को भी भनक न लगें। आयोग ने इस बार करीब 528.9 करोड़ रुपये, 426.8 करोड़ रुपये का सोना-चांदी, 725.3 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 186.1 करोड़ रुपये की 99.4 लाख लीटर शराब और 41.4 करोड़ रुपये के तोहफे जब्त किए हैं, जिनको मतदाताओं के बीच पार्टी प्रत्याशियों द्वारा बाटा जाना था। जबकि पिछले चुनाव में 304 करोड़ रुपये की नगदी, 92 करोड़ की शराब, 804 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त किया था।