फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Stock Fall: एंकर निवेशकों का लॉक-इन पीरियड खत्म होने से पहले और टूटे एलआईसी के शेयर, जानें कहां पहुंचा भाव

Mon, 13 Jun 2022 01:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को एलआईसी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर चार फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 681.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। गौरतलब है कि एलआईसी के शेयरों का इश्यू प्राइस 949 रुपये था। 
विज्ञापन
एलआईसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने वाली एलआईसी के शेयरों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को इसका भाव टूटकर 700 रुपये के नीचे पहुंच गया। विशेषज्ञों की मानें तो कंपनी के शेयरों की कीमत में आने वाले दिनों में और गिरावट देखने को मिलेगी। यहां बता दें कि एंकर निवेशकों का लॉक-इन पीरियड आज खत्म हो रहा है। 

विज्ञापन


एंकर निवेशकों के लॉक-इन पीरियड खत्म  होने का असर एलआईसी के शेयरों में साफ दिखाई देने लगा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को इसके शेयरों की कीमत चार फीसदी और कम हो गई। बीते नौ कारोबारी सत्रों से लगातार इसके शेयरों का भाव टूटता जा रहा है। यहां बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार तक इसके इश्यू प्राइस से 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी, जो सोमवार को बढ़कर 28 फीसदी तक पहुंच गई। 

सोमवार को एलआईसी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर चार फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 681.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। गौरतलब है कि एलआईसी के शेयरों का इश्यू प्राइस 949 रुपये था। आईपीओ पेश होने से हले एंकर निवेशकों ने देश की समसे बड़ी बीमा कंपनी के करीब 5.93 करोड़ शेयर खरीदे थे। पूर्व रिपोर्ट में संभावना जताई गई थी कि एंकर निवेशकों के एलआईसी के शेयर बेचने से इसके भाव में गिरावट और भी तेज हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें