फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Letter to Biden: 12 अमेरिकी सांसदों ने बाइडन को चिट्ठी लिख की भारत की 'शिकायत', लगाया बड़ा आरोप 

Sat, 02 Jul 2022 12:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी सांसदों की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में विश्व व्यापार संगठन ने सरकारों को वस्तु उत्पादन के मूल्य के 10 प्रतिशत तक ही सब्सिडी देने की अनुमति दी है। फिर भी भारत सरकार ने चावल और गेहूं सहित कई वस्तुओं के उत्पादन के मूल्य के आधे से अधिक का सब्सिडी देना जारी रखा हुआ है।
विज्ञापन
जो बाइडन और पीएम मोदी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत के साथ उसके खतरनाक व्यापारिक निर्णय और असहज व्यवहार के मुद्दे पर बातचीत के लिए के लिए औपचारिक तौर अनुरोध दायर करने का आग्रह किया है। उनकी ओर से दावा किया गया है कि ऐसा करने से अमेरिकी किसान और पशुपालक प्रभावित हो रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी सांसदों की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में विश्व व्यापार संगठन ने सरकारों को वस्तु उत्पादन के मूल्य के 10 प्रतिशत तक ही सब्सिडी देने की अनुमति दी है। फिर भी भारत सरकार ने चावल और गेहूं सहित कई वस्तुओं के उत्पादन के मूल्य के आधे से अधिक का सब्सिडी देना जारी रखा हुआ है। 

अमेरिकी सांसदों भारत पर नियमों पा पालन नहीं करने जबकि बाइडेन प्रशासन पर इस काबू करने में असक्षम होने का आरोपल लगाया है। उनकी ओर से कहा गया है कि कीमतों को कम करने से वैश्विक कृषि उत्पाद और ट्रेड चैनल प्रभावित हो रहे हैं। इससे गेहूं और चावल जैसे उत्पादों पर दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडन को लिखे अपने पत्र में कहा है कि इस परिस्थिति के कारण अमेरिकी उत्पादकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति को जिन सांसदों ने पत्र लिखे हैं उनमें ट्रेसी मान और रिक क्रॉफोर्ड जैसे सांसद शामिल हैं। 

आपको बता दें कि भारत ने इस मामले में विश्व व्यापार संगठन में अपने रुख का बचाव किया है। दुनिया भर के कई देशों और संगठनों ने अपने किसानों के हितों की रक्षा के लिए भारत की सराहना की है।

गौरतलब है कि जिनेवा स्थित विश्व व्यापार संगठन एक इंटर गवर्नरमेंटल ऑर्गेनाइजेशन है जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित और सुविधाजनक बनाता है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करने वाले नियमों को स्थापित करने, संशोधित करने और लागू करने के लिए सरकारें संगठन का उपयोग करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें