फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amazon Layoffs: वेब सर्विसेज और एचआर टीम के लोगों को पिंक स्लिप थमाया गया, 500 लोगों के बाहर होने की खबर

Mon, 15 May 2023 01:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amazon Layoffs: अमेजन में हुई हालिया छंटनी में करीब 400 से 500 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। एक सूत्र के अनुसार इस बात की छंटनी में पीएक्सटी डिपार्टमेंट से करीब 100 कर्मचारियों की छंटनी की गई है। पीएक्सटी डिपार्टमेंट कंपनी कंपनी का मानव संसाधन विभाग है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेजन इंडिया में एक बार फिर छंटनी की गई है। सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार छंटनी में अमेजन वेब सर्विसेज और पीपुल एक्सपीरिएंस एंड टेक्नोलॉजी 

विज्ञापन

सोल्यूशन (पीएक्सटी) वर्टिकल के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार हालिया छंटनी मार्च में कंपनी में की गई घोषणा का हिस्सा है। उस समय कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने कहा था कि छंटनी से करीब 9000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार की छंटनी में कंपनी ने भारतीय टीम के कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाया है।

सूत्र के अनुसार इस छंटनी में करीब 400 से 500 कर्मचारी प्रभावित हुए हैँ। एक अन्य सूत्र के अनुसार इस बात की छंटनी में पीएक्सटी डिपार्टमेंट से करीब 100 कर्मचारियों की छंटनी की गई है। पीएक्सटी डिपार्टमेंट कंपनी कंपनी का मानव संसाधन विभाग है।
विज्ञापन


कंपनी के डेटा मैनेजमेंट विभाग से एक कर्मचारी ने कहा, "विभाग से 80 ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति और चिकित्सा बीमा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें