फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा बनीं IMF की नई प्रमुख, एक अक्तूबर से शुरू होगा कार्यकाल

Thu, 26 Sep 2019 11:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टालिना जॉर्जीवा - फोटो : PTI
विज्ञापन

बुल्गारिया की अर्थशास्त्री क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का नया प्रमुख चुना गया है। यह पहला मौका है जब किसी उभरती अर्थव्यवस्था से आईएमएफ के प्रमुख का चयन हुआ है।

एक अक्तूबर से शुरू होगा कार्यकाल 

66 वर्षीय जॉर्जीवा क्रिस्टीन लेगार्ड का स्थान लेंगी। उन्हें पांच साल के लिये नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल एक अक्तूबर से शुरू होगा।

रह चुकी हैं विश्व बैंक की सीईओ

इससे पहले वह जनवरी 2017 में विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थीं। वह इस साल एक फरवरी से आठ अप्रैल तक विश्व बैंक समूह की भी अंतरिम अध्यक्ष रहीं।

विज्ञापन


इस संदर्भ में जॉर्जीवा ने एक बयान में कहा कि, 'ऐसे समय में जब वैश्विक आर्थिक वृद्धि निराशाजनक है, व्यापार तनाव चरम पर हैं और कर्ज ऐतिहासिक तौर पर उच्च स्तर पर है, आईएमएफ की अगुवाई के लिये चुना जाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।'

उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले देशों को संकट का जोखिम कम करने तथा प्रतिकूल परिस्थितिओं से जूझने के लिये तैयार होने में मदद करेंगी।

जॉर्जीवा ने आर्थिक विज्ञान में पीएचडी और राजनीतिक अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक शास्त्र में एमए किया है।

क्रिस्टीन लेगार्ड ने दिया था इस्तीफा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने जुलाई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेगार्ड ने कहा था कि उनका इस्तीफा 12 सितंबर से प्रभाव में आएगा। जुलाई 2011 में लेगार्ड आईएमएफ की प्रमुख बनीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें