नौकरीपेशा को हमेशा डर रहता है कि उसके नहीं रहने पर परिवार का गुजर-बसर कैसे होगा और निरंतर कमाई कहां से होगी। इसी चिंता का समाधान करता है सैलरी प्रोटेक्शन इंश्योरेंस या वेतन सुरक्षा बीमा।
ऐसे समझें गणित
पॉलिसी खरीदते समय आपने 50,000 रुपये की मासिक आय का विकल्प चुना। पॉलिसी के दूसरे वर्ष यह बढ़कर 53,000 रुपये और तीसरे साल 56,180 रुपये हो जाएगी।
पॉलिसी के 5वें साल के शुरू में पॉलिसीधारक की मृत्यु पर नॉमिनी को 7.57 लाख का एश्योर्ड डेथ बेनेफिट और 63,123.84 रुपये की बढ़ी हुई मासिक आय मिलेगी।
सतर्कता से करें पॉलिसी का चुनाव
यह एक टर्म प्लान है, जो पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर ही परिवार के सदस्यों को वेतन सुरक्षा देता है। ऐसी पॉलिसी चुनते समय सतर्क रहें क्योंकि कंपनियां इसके नाम पर अन्य प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसी बेच सकती हैं। -रत्नेश सिंह बीमा एवं निवेश विशेषज्ञ