फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jim Simons: दिग्गज निवेशक और अरबपति जिम साइमंस का निधन, उनकी बनाई कंपनी कहलाती है 'पैसा छापने वाली मशीन'

Sat, 11 May 2024 02:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jim Simons: साइमंस वॉल स्ट्रील के सबसे सफल निवेशकों में एक थे। उनके निधन की पुष्टि उनके प्रवक्ता जोनाथन गैस्टाल्टर ने की। जिम साइमंस की बनाई रेनेसां टेक्नोलॉजीज को दुनिया की सबसे बड़ी पैसा बनाने वाली मशीन माना जाता है।
विज्ञापन
जिम साइमंस - फोटो : Simons Foundation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति निवेशक, गणितज्ञ और दानदाता जिम साइमंस का शुक्रवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्न स्थिर घर पर निधन हो गया। सिमंस 86 साल के थे। वे वॉल स्ट्रील के सबसे सफल निवेशकों में एक थे। उनके निधन की पुष्टि उनके प्रवक्ता जोनाथन गैस्टाल्टर ने की। जिम साइमंस की बनाई रेनेसां टेक्नोलॉजीज को दुनिया की सबसे बड़ी पैसा बनाने वाली मशीन माना जाता है। 

विज्ञापन


साइमंस का जन्म 25 अप्रैल, 1938 को ब्रुकलाइन के बोस्टन उपनगर मे हुआ था। जिम साइमंस मैथ्यू साइमंस और मार्सिया साइमंस की एकमात्र संतान थे। उनके पिता फिल्म उद्योग में 20th सेंचुरी फॉक्स के लिए न्यू इंग्लैंड में बिक्री प्रतिनिधि के रूप में काम करते थे।

शीत युद्ध के समय अमेरिकी सरकार के लिए कोड ब्रेकर के रूप में काम करने वाले साइमंस ने कभी भी इस रहस्य खुलासा नहीं कि उन्होंने अपने सबसे प्रसिद्ध फंड, मेडेलियन को एसएंडपी 500 इंडेक्स की तुलना में चार गुना से अधिक रिटर्न देने वाला फंड कैसे बनाया? 1988 से 2023 तक, इस फंड ने मोटी फीस चुकाने के बावजूद लगभग 40% का औसत वार्षिक रिटर्न दिया। इस रिटर्न के बूते साइमंस और उनके तीन सहयोगी अरबपति बन गए।
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उनकी अनुमानित संपत्ति 31.8 बिलियन डॉलर थी।  वे दुनिया के 49 वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। "गणित एकमात्र विषय था जो मुझे पसंद था," सिमंस ने नंबरफाइल पॉडकास्ट के लिए 2015 के एक साक्षात्कार यह बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें