फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Petrol Pump Strike: आज झारखंड में पेट्रोल पंप बंद, वैट घटाने की मांग को लेकर हड़ताल

Tue, 21 Dec 2021 01:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jharkhand Petrol Pump Strike Today: आज झारखंड राज्य के सभी पेट्रोल पंद बंद हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वैट घटाने की मांग को लेकर किया बंद का आह्वान किया है। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांग है कि सरकार पेट्रोल पर 5 प्रतिशत वैट घटाए।
विज्ञापन
झारखंड में पेट्रोल पंप बंद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज झारखंड राज्य के सभी पेट्रोल पंद बंद हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वैट घटाने की मांग को लेकर किया बंद का आह्वान किया है। एसोसिएशन राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा है। इसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


ये है पेट्रोलियम डीजर्स की मांग
झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांग है कि सरकार पेट्रोल पर 5 प्रतिशत वैट घटाए। उनका कहना है कि अगर सरकार वैट की दर 22 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत कर दे, तो राज्य के लोगों तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एसोसिएशन का कहना है कि झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है। ऐसे में झारखंड से चलने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें नुकसान हो रहा है।

सरकार कमी करने के पक्ष में नहीं

एक ओर जहां एसोसिएशन दूसरे राज्यों की तरह वैट घटाने की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने विधानसभा के चालू शीतकालीन सत्र में एक विधायक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में स्पष्ट कर दिया है कि उसकी ओर से वैट में कमी करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें