फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए हवाई कंपनियों ने निकाला ऑफर, गर्मी की छुट्टियों में सस्ता होगा सफर

Mon, 25 Feb 2019 12:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की तीन प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए सस्ते में हवाई सफर करने का ऑफर निकाला हुआ है। जेट एयरवेज, गो एयर और स्पाइस जेट के इस ऑफर से यात्री बहुत कम पैसों में घरेलू सेक्टर पर यात्रा कर सकेंगे। 

गो एयर का यह है ऑफर

लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने 1799 रुपये के शुरुआती किराये में एक ऑफर निकाला है। इसके साथ ही कंपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ान 5099 रुपये के शुरुआती किराये पर यात्रा कर सकेंगे। यात्री इस ऑफर का लाभ 24 फरवरी से लेकर के 26 फरवरी तक ले सकते हैं। बुक हुई टिकटों पर यात्री 25 मार्च से लेकर के 31 दिसंबर के बीच यात्रा कर सकेंगे। घरेलू रूट पर अधिकतम किराया 6999 रुपये और अंतरराष्ट्रीय रूट पर 9799 रुपये है। 

1899 में जेट एयरवेज का ऑफर

घाटे से बेहाल जेट एयरवेज ने 1899 रुपये में ऑफर निकाला है। कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर 50 फीसदी छूट के साथ टिकट बुक करने की सुविधा दे रहा है। हालांकि यह ऑफर आज (25 फरवरी) को समाप्त हो रहा है। 1 मार्च से यात्री यात्रा कर सकेंगे। हालांकि यह बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए होनी चाहिए। 

स्पाइसजेट ने शुरू की 12 नई उड़ान

स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि कंपनी 12 नए रूट पर सीधी उड़ान शुरू कर रही है। यह उड़ान 31 मार्च से शुरू होंगी। भोपाल-सूरत, गोरखपुर-मुंबई, भोपाल-मुंबई, भोपाल-दिल्ली  और जयपुर-धर्मशाला सेक्टर शामिल हैं। भोपाल-मुंबई के लिए 2499 रुपये और भोपाल-दिल्ली के लिए 3299 में यात्री टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं भोपाल-सूरत व गोरखपुर-मुंबई के लिए यात्रियों को क्रमशः 3457 व 4399 रुपये खर्च करने होंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें