फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज: गृह मंत्रालय से मिला सुरक्षा क्लीयरेंस, एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए करना होगा यह काम

Sun, 08 May 2022 08:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट के लिए कंपनी ने पिछले गुरुवार को हैदराबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी। 6 मई को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पत्र भेजकर बताया कि उसे गृह मंत्रालय से सुरक्षा क्लीयरेंस मिल गया है। 
विज्ञापन
जेट एयरवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले कुछ महीने में व्यावसायिक उड़ानें दोबारा लॉन्च करने की योजना बना रहे जेट एयरवेज को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा क्लीयरेंस दे दिया है। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, वर्तमान में जेट एयरवेज का प्रमोटर जालान-कोलरॉक संघ है। पहले इसके मालिक नरेश गोयल थे। इसने अपनी अंतिम उड़ान 17 अप्रैल 2019 को भरी थी। 

विज्ञापन


एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट के लिए कंपनी ने पिछले गुरुवार को हैदराबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी। 6 मई को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पत्र भेजकर बताया कि उसे गृह मंत्रालय से सुरक्षा क्लीयरेंस मिल गया है। 

गुरुवार की उड़ान के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए कंपनी को कई उड़ानें चलानी होंगी। ये व्यावसायिक उड़ानों की तरह ही होंगी और इनके यात्री डीजीसीए और एयरलाइन के अधिकारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें