फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jan Dhan: जनधन योजना से वित्तीय समावेशन में क्रांति आई, मंत्री बोलीं- 50 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए

Mon, 28 Aug 2023 12:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में अब तक खोले गए 50 करोड़ जनधन खातों में दो लाख करोड़ रुपये जमा हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जन खातों को बड़ी उपलब्धि बताया है। वित्त मंत्री ने सोमवार को कहा कि जनधन योजना के जरिए आए बदलाव और डिजिटल परिवर्तन ने देश में वित्तीय समावेशन के मामले में क्रांति ला दी है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए 50 करोड़ से अधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में जोड़ा गया, जिनकी संचयी जमा राशि दो लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

पीएमजेडीवाई की नौंवी वर्षगांठ पर बोलीं- वित्त मंत्री

प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) की नौवीं वर्षगांठ पर सीतारमण ने कहा कि 55.5 प्रतिशत बैंक खाते महिलाओं की ओर से खोले गए हैं और 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण/अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहलों में से एक है। योजना के तहत बैंक खातों की संख्या मार्च 2015 में 14.72 करोड़ से 3.4 गुना बढ़कर 16 अगस्त 2023 तक 50.09 करोड़ हो गई। कुल जमा राशि भी मार्च 2015 तक 15,670 करोड़ रुपये से बढ़कर अगस्त 2023 तक 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण ने कहा, "पीएमजेडीवाई के जरिए लाए गए बदलावों और डिजिटल परिवर्तन से नौ वर्षों में भारत में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में क्रांति आई है। हितधारकों, बैंकों, बीमा कंपनियों और सरकारी अधिकारियों के सहयोगात्मक प्रयासों से पीएमजेडीवाई देश में वित्तीय समावेशन के परिदृश्य को बदलने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई...।"

वित्त राज्य मंत्री बोले- पीएमजेडीवाई खाते डीबीटी जैसी पहल का आधार बने

वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि जनधन-आधार-मोबाइल (जेएएम) ने आम आदमी के खातों में सरकारी लाभों के सफल हस्तांतरण को सक्षम बनाया है। कराड ने कहा, "पीएमजेडीवाई खाते प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) जैसी जन-केंद्रित पहल का आधार बन गए हैं। इसने समाज के सभी वर्गों, खासकर वंचित वर्ग के समावेशी विकास में योगदान दिया है।" वित्तीय समावेशन पर राष्ट्रीय मिशन यानी प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को की गई थी। यह देश के वित्तीय परिदृश्य को बदलने में सफल रहा है।

पीएमजेडीवाई खाताधारकों को कई लाभ प्रदान करता है। इसमें खाते में न्यूनतम राशि रखने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा मुफ्त रुपे डेबिट कार्ड, दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा जैसी सेवाएं इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन


शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुले। हालांकि बाजार में शुरुआती कारोबार में बिकवाली दिखी पर फिर बाजार संभल गया। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 105.33 (0.16%) अंक चढ़कर 64,991.84 जबकि निफ्टी 44.50 (0.23%) अंक मजबूत होकर 19,310.30
विज्ञापन

के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें