फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: आईटी क्षेत्र में 20 फीसदी तक बढ़ेंगी भर्तियां, दावा...विशिष्ट तकनीक भूमिकाओं में 35% तक बढ़ेगी मांग

सार

टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा, आईटी उद्योग ने 2024 की दूसरी छमाही में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई मोर्चों पर 2025 के लिए बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में है। आने वाले वर्ष में भारतीय आईटी क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्ती में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें विभिन्न उद्योगों में नौकरी के अवसरों में 15-20 फीसदी की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटी क्षेत्र में नए साल यानी 2025 में 15-20 फीसदी अधिक भर्तियां होंगी। टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज के मुताबिक, ये भर्तियां विभिन्न उद्योगों में होगी।

विज्ञापन


कंपनी ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा, आईटी उद्योग ने 2024 की दूसरी छमाही में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई मोर्चों पर 2025 के लिए बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में है। आने वाले वर्ष में भारतीय आईटी क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्ती में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें विभिन्न उद्योगों में नौकरी के अवसरों में 15-20 फीसदी की वृद्धि होगी। खास बात है कि उभरती प्रौद्योगिकियों पर बढ़ती निर्भरता के कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स और क्लाउड सहित अत्यधिक विशिष्ट तकनीक भूमिकाओं की मांग में 30 से 35 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग में यह वृद्धि सिर्फ नियुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक कौशल विकास पर भी जोर रहेगा। इसके तहत, कंपनियां अपने कर्मचारियों को उभरते तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक कौशल से लैस करने के लिए प्रशिक्षण में भारी निवेश कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 में वैश्विक मंदी के बाद से कंपनियों ने विभिन्न चुनौतियों के कारण खर्चों में कटौती के लिए भारी छंटनी की है। हालांकि, 2025 में छंटनी की रफ्तार घटेगी, जिससे फ्रेशर्स के लिए उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें