फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sector: नए साल से चार फीसदी तक महंगी होंगी गाड़ियां, उच्च खाद्य महंगाई से परेशान लोगों को अधिक ढीली करने

Tue, 10 Dec 2024 06:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी इंडिया ने परिचालन खर्च और इनपुट लागत बढ़ने से वाहनों की कीमत चार फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल के हिसाब से होगी। हालांकि, लागत का अधिकतर हिस्सा कंपनी खुद वहन करेगी। 
 
विज्ञापन
Automobile Industry - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च खाद्य महंगाई से परेशान लोगों को नए साल से गाड़ियां खरीदने के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। कच्चे माल की लागत और महंगाई में वृद्धि को आंशिक रूप से कम करने के लिए वाहन निर्माता कंपनियां एक जनवरी से गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही हैं।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी इंडिया : चार फीसदी तक की बढ़ोतरी
मारुति सुजुकी इंडिया ने परिचालन खर्च और इनपुट लागत बढ़ने से वाहनों की कीमत चार फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल के हिसाब से होगी। हालांकि, लागत का अधिकतर हिस्सा कंपनी खुद वहन करेगी। कंपनी ने कहा, अतिरिक्त खर्चों को वहन करना अब संभव नहीं है।

ह्यूंडई : 25,000 तक वृद्धि
ह्यूंडई मोटर इंडिया एक जनवरी से गाड़ियों की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ाएगी। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, कच्चे माल की बढ़ती कीमतें, रुपये की कमजोरी और महंगे परिवहन की वजह से कीमतों में वृद्धि जरूर हो गई है।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स : 3% बढ़ेंगे दाम
कंपनी ने नए साल से यात्री वाहनों की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। मूल्य वृद्धि मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।

महिंद्रा, एमजी मोटर और किआ भी रेस में
महिंद्रा एंड महिंद्रा एक जनवरी से एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन फीसदी तक वृद्धि करेगी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया  भी अपने वाहनों के विभिन्न मॉडल के दाम तीन फीसदी तक बढ़ाएगी। किआ इंडिया की कारों की कीमतें भी एक जनवरी से दो फीसदी तक महंगी हो जाएंगी।
विज्ञापन


लग्जरी कारें भी महंगी
मर्सिडीज बेंज :
कंपनी की गाड़ियां नए साल से तीन फीसदी तक महंगी हो जाएंगी। यह वृद्धि दो लाख से लेकर 9 लाख रुपये तक होगी।
ऑडी : ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने के कारण कंपनी ने अपने सभी मॉडल की कारों की कीमत 3 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है।
बीएमडब्ल्यू इंडिया : एक जनवरी से कंपनी की कारें खरीदने के लिए तीन फीसदी तक अधिक कीमत देनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें