फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Refund Scam: फर्जी संदेश से करदाताओं को आयकर विभाग ने किया सावधान, घोटाले से बचने की दी नसीहत

Fri, 16 Aug 2024 11:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

IT Refund Scam: हाल ही बिना किसी जुर्माने के इनकम टैक्स भरने की तारीख खत्म हो चुकी है। इसी बीच आयकर विभाग को ऐसी शिकायतें मिली है कि करदाताओं के पास फर्जी टैक्स रिफंड स्वीकृति वाले संदेश आ रहे हैं जो करदाताओं को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
फर्जी संदेश से करदाताओं को आयकर विभाग ने किया सावधान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कर अदा कर चुके करदाता जो इनकम टैक्स रिफंड का इंतजार कर रहे हैं उन्हें आयकर विभाग ने फर्जी संदेशों से सावधान किया है। आयकर विभाग ने मोबाइल फोन पर आने वाले कर रिफंड की स्वीकृति वाले संदेशों से करदाताओं को बचने की सलाह दी है। आयकर विभाग ने इसे एक घोटाला करार दिया है। 
विज्ञापन




सिलसिलेवार एक्स पोस्ट में स्कैम से सतर्क किया
आयकर का भुगतान करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए विभाग ने कहा, फेक पॉप-अप मैसेज के झांसे में आने से बचें। स्कैम अलर्ट लिखकर सिलसिलेवार एक्स पोस्ट में आयकर विभाग ने कहा, हम पॉप-अप विंडो जैसे विकल्पों का इस्तेमाल नहीं करते। मोबाइल फोन पर संदिग्ध पॉप-अप मैसेज दिखने पर तत्काल बंद करने का निर्देश देते हुए विभाग ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की। 


शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
विभाग ने कहा कि आयकर भुगतान करने वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी भी गलत या गुमराह करने वाले संदेश के खिलाफ शिकायत करने के लिए यूजर 18001030025 या 18004190025 नंबर पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें