फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की कटौती कर सकता है आरबीआई

Mon, 05 Dec 2016 04:05 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
रिजर्व बैंक अपनी अगली मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में चौथाई फीसदी कटौती का ऐलान कर सकता है। नोटबंदी से बाजार पर पड़े असर को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती का कदम उठा सकता है। ज्यादातर बैंकरों का मानना है कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती करेगा। नोटबंदी के तहत 500 और 1000 के पुराने नोटों पर पाबंदी लगाने के बाद बैंकों के डिपोजिटों में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए गवर्नर उर्जित पटेल रेपो रेट में कटौती कर सकते हैं। गवर्नर बनने के  बाद अक्टूबर में अपनी पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में भी उन्होंने चौथाई फीसदी की कटौती का निर्देश दिया था। इसके बाद रेपो दर 6.25 फीसदी पर आ गई थी। मौद्रिक नीति कमेटी की सिफारिश के आधार पर यह दूसरी मौद्रिक नीति होगी। गौरतलब है कि आरबीआई 2015 के जनवरी के बाद से रेपो दर में 1.75 फीसदी की कटौती कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें