फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े

Sat, 03 Dec 2016 10:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सीएनजी में लगी वाहनों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बीच जनता की जेब पर महंगाई का एक और बम फोड़ते हुए सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गयी है। जहां दिल्‍ली में सीएनजी 1.85 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है,वहीं नोएडा  में 2.15 रुपए प्रति किलो।
विज्ञापन


बढ़ी हुई दरें आज आधी रात से लागू हो जाएगी। इंद्रप्रस्‍थ गैस लिमिटेड ने जानकारी दी है कि सीएनजी-पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी गैस की लागत के बढ़ने के कारण की गयी है। दाम बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में जहां सीएनजी 37.30 रुपए प्रति किलो मिलेगी,वहीं नोएडा,ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 42.75 प्रति किलो मिलेगी।

साथ ही नॉन पीक आवर्स में सीएनजी रीफिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईजीएल रात 12.30 से 5.30 के बीच 1.50 प्रति किलो का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा दिल्ली में पीएनजी 1.05 प्रति एससीएम की बढ़ोतरी के साथ 24.05 प्रति एससीएम की दर से मिलेगी। वहीं नोएडा,ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ये 25.56 प्रति एससीएम की दर से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें