पॉलिसी के साथ मूल्य वर्धित सेवा भी
बीमा कंपनियां भी अब बैंक दूरसंचार कंपनियों की तरह पॉलिसी के साथ मूल्य वर्धित सेवाएं बेच सकेंगे। दास ने कहा कि उनकी कंपनी स्वास्थ्य बीमा उत्पाद के साथ जिम सदस्यता का कूपन पर छूट जैसी अतिरिक्त सुविधा देगी। इसके अलावा यात्रा बीमा पर होटल या कैब बुकिंग वाउचर देंगे। हालांकि, इसके लिए ग्राहक पर दबाव नहीं डाल सकते।
पर्सनल लोन के साथ बीमा
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस लघु अवधि के जोखिम वाले कर्ज (पर्सनल लोन) के साथ गंभीर बीमारियों का लघु अवधि बीमा उत्पाद उतारने की तैयारी में है। इसकी अवधि 1 साल से कम होगी कंपनी इसके लिए बैंक एनबीएफसी से गठजोड़ करेगी। इसका मकसद कर्ज धारक का बीमा कर किसी बीमारी की स्थिति में कर्ज की राशि को सुरक्षित बनाना है।
स्वास्थ्य बीमा का बढ़ेगा नेटवर्क
बीमा कंपनियों का कहना कि अभी स्वास्थ्य बीमा के तहत सिर्फ अस्पतालों को ही जोड़ा जाता है। हमारी योजना ग्राहकों को हेल्थ टेक एग्रीगेटर और आधारित डिजिटल सेवा में उत्पाद उपलब्ध कराने की है। इससे क्षेत्र ज्यादा पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनेगा।