फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस का किराया हुआ तय, शताब्दी से महंगा होगा सफर

Mon, 06 Jan 2020 08:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने 19 जनवरी से रोजाना चलने वाली अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का किराया तय कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसके साथ ही हफ्ते के कितने दिन यह ट्रेन चलेगी, इसकी जानकारी भी यात्रियों के लिए सार्वजनिक कर दी गई है। अब ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है, जिसमें यात्रियों को डायनेमिक फेयर के अनुसार किराया देना होगा। हालांकि इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस से ज्यादा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले से लखनऊ-नई दिल्ली रूट पर निजी तेजस ट्रेन का परिचालन आईआरसीटीसी द्वारा किया जा रहा है। इस ट्रेन में 18 कोच होंगे, हालांकि आईआरसीटीसी एक साल तक 12 कोच वाली ट्रेन भी चला सकेगी। 

यह है शेड्यूल

इस ट्रेन के रोजाना फेरे 19 जनवरी से शुरू होंगे। रोजाना चलने के दौरान अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की संख्या 82902 होगी। जो सुबह 06.40 बजे अहमदाबाद से चलेगी और दोपहर 01.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में इसी ट्रेन की संख्या 82901 होगी। जो मुंबई सेंट्रल से दोपहर बाद 03.40 बजे चलेगी और रात्रि 09.55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

रास्ते में यह ट्रेन नाडियाड, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरिवली रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन का परिचालन हफ्ते में छह दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा। गुरुवार के दिन यह ट्रेन नहीं चलेगी। 

इतना होगा किराया

अहमदाबाद से मुंबई के बीच एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराय 2384 रुपये है। इसमें बेस फेयर 1875 रुपये, जीएसटी 94 रुपये और कैटरिंग चार्ज 415 रुपये शामिल है। वहीं एसी चेयर कार का किराया 1289 रुपये होगा, जिसमें बेस फेयर 870 रुपये, जीएसटी 44 रुपये और कैटरिंग चार्ज 375 रुपये शामिल है। 

विज्ञापन


मुंबई-अहमदाबाद के बीच एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 2374 रुपये है, जिसमें 1875 रुपये बेस फेयर, 94 रुपये जीएसटी और कैटरिंग चार्ज 405 रुपये शामिल है। वहीं एसी चेयर कार का किराया 1274 रुपये है, जिसमें 870 रुपये बेस फेयर, 44 रुपये जीएसटी और 360 रुपये कैटरिंग चार्ज के तौर पर शामिल हैं। 

हालांकि इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस से महंगा है। मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस में एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 1885 रुपये है। वहीं चेयर कार का किराया 1295 रुपये है। यह 06ः45 मिनट में अपना सफर पूरा करती है। 

ट्रेन का बेस फेयर शताब्दी एक्सप्रेस के बराबर होगा, हालांकि आईआरसीटीसी को अधिकार होगा, कि वो किराया बढ़ा सकती है। लखनऊ-दिल्ली रूट पर चल रही तेजस एक्सप्रेस का किराया भी आईआरसीटीसी ने तय किया है, जो कि शताब्दी से ज्यादा है। 

वहीं ट्रेन के देरी से चलने पर आईआरसीटीसी यात्रियों को रिफंड भी देगा। कमाई के लिए आईआरसीटीसी इस ट्रेन में विज्ञापन लगाने या फिर एलईडी स्क्रीन पर चलाने की मंजूरी देगा। 

यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं

  • इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी। 
  • अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में बिजली की खपत भी कम होगी।
  • ट्रेन की हर सीट के बैक साइड एक एलसीडी लगी है। 
  • ट्रेन में वाईफाई के साथ-साथ कैटरिंग का मेन्यू मशहूर शेफ द्वारा तैयार किया गया है। 
  • यात्रियों को मुफ्त में 25 लाख रुपये का रेल यात्रा बीमा मिलेगा।
  • हर कोच में इंटिग्रेटेड ब्रेल डिस्प्ले, डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट भी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें