फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद लाभदायक है 'IRCTC iMudra', ATM से पैसों की निकासी समेत मिलती हैं ये सभी सुविधाएं

Sun, 04 Aug 2019 02:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई न कोई नई सुविधा का एलान करता रहता है। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की एक ऐसी ही खास सुविधा है, जिसे 'आईआरसीटीसी आई-मुद्रा' (IRCTC iMudra) कहा जाता है। इसके तहत आपको एटीएम से पैसों की निकासी सहित कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

आईआरसीटीसी आई-मुद्रा के लाभ

  • इसके जरिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी कर सकते हैं। 
  • आईआरसीटीसी आई-मुद्रा से आप अपने परिजनों को घर बैठे पैसे भी भिजवा सकते हैं।
  • आप एटीएम से पैसों की निकासी भी कर सकते हैं।

डिजिटल लेनदेन को मिलेगा बढ़ावा

यह एक वीजा कार्ड है और इसे किसी भी पीओएस मशीन (POS Machine) के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है। इसका उपयोग आप मोबाइल एप, टैबलेट और डेस्कटॉप के जरिए कर सकते हैं। आई-मुद्रा से देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। वर्चुअल कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। इसका इस्तेमाल आप फ्लाइट टिकट बुकिंग, होटल के बिल का भुगतान, आदि कई चीजों में कर सकते हैं। 

इस बात का रखें ध्यान

हालांकि एटीएम से पैसों की निकासी के लिए और परिजनों को पैसे भिजवाने जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको नो योर कस्टमर (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें