फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: भारत और पाकिस्तान के तनाव से शेयर बाजार भी प्रभावित, सात लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

Fri, 09 May 2025 07:48 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Share Market: भारत और पाकिस्तान के तनाव से शेयर बाजार भी प्रभावित, सात लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट आई है। सिर्फ दो दिनों में निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। गुरुवार रात भारत ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल से जम्मू, पठानकोट और अन्य 15 जगहों पर किए गए हमलों को नाकाम कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है, जिसका असर शेयर बाजार पर पड़ा।

विज्ञापन


30 कंपनियों वाले बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 880.34 अंकों की गिरावट आई, यानी यह 1.10% गिरकर 79,454.47 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 265.80 अंक यानी 1.10% गिरकर 24,008 पर पहुंच गया।दो दिनों में बीएसई सेंसेक्स कुल 1,292.31 अंक (1.60 फीसदी) गिर चुका है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की बाजार पूंजी 7,09,783 करोड़ रुपये घटकर अब 4,15 4,16,40,850.46 करोड़ (लगभग 4.86 ट्रिलियन डॉलर) रह गई है। 

ये भी पढ़ें: एसबीआई यस बैंक में 13% हिस्सेदारी जापानी इकाई को बेचेगी; 8889 करोड़ रुपये की डील; जानिए असर
विज्ञापन


मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से निवेशकों ने भारतीय शेयरों से पैसा निकालना शुरू कर दियाटाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक शेयरों में उछाल देखने को मिली। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30 फीसदी गिरा, जबकि मिडकैप इंडेक्स में 0.10 फीसदी की गिरावट आई, जबकि विदेशी बाजारों में स्थिरता बनी रही। घरेलू कारणों का दबाव भारतीय बाजार पर बना रहा। आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिली। 
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में आई गिरावट
सेक्टरल इंडेक्स में रियल एस्टेट में 2.08 फीसदी, यूटिलिटीज 1.50 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.40 फीसदी, पावर 1.11 फीसदी, बैंकिंग 1.04 फीसदी, एफएमसीजी 0.65 फीसदी और सर्विसेस 0.63 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, कैपिटल गुड्स 1.67 फीसदी, इंडस्ट्रीज 1.10 फीसदी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.29 फीसदी और मेटल 0.17 फीसदी बढ़त दिखी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें